सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST Chori: rs17 Crore GST Fraud Busted in Meerut, One Accused Arrested

UP: मेरठ में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला, फर्जी फर्म-कागजी कारोबार, गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Apr 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में 17 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। अपराध शाखा ने फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य वसीम अकरम उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी बिल, ई-वे बिल और सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए जीएसटी फ्रॉड कर रहा था।

GST Chori: rs17 Crore GST Fraud Busted in Meerut, One Accused Arrested
मेरठ में बड़ी जीएसटी चोरी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

अपराध शाखा मेरठ ने कार्रवाई करते हुए रविवार को 17 करोड़ रुपये के जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संगठित गिरोह के एक सदस्य मुरादनगर निवासी वसीम अकरम उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी में कुछ दिन पूर्व एक जीएसटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी वसीम अकरम उर्फ मोनू अपने साथी झारखंड निवासी इकबाल के साथ मिलकर फर्जी फर्म बनाकर और कागजी लेन-देन दिखाकर भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तिहरा हत्याकांड: बहन के प्रेमी ने शराब में मिलाया था साइनाइड, भाई के साथ दो दोस्त भी मारे गए, ये है पूरी कहानी

आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी बिल तैयार कर इनपुट कर क्रेडिट हासिल किया और करीब 17 करोड़ रुपये की कर चोरी की। रविवार को पुलिस ने वसीम अकरम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी फ्रॉड करने की बात स्वीकार की है।

आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए कंपनियां बनाता था। इसके बाद गलत जीएसटी रिटर्न दाखिल कर, ई-वे बिल में हेराफेरी कर और सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से कागजों में कारोबार दिखाया जाता था।

साथ ही गलत एचएसएन कोड का प्रयोग कर कर देनदारी कम दिखाई जाती थी। जीएसटी विभाग द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसपी सिटी का कहना है कि अन्य आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed