{"_id":"69d2b66f328a2eef1402d265","slug":"two-accused-of-religious-conversion-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-168603-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
चरथावल पुलिस गिरफ्त में धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है दूसरे वर्ग के आरोपियों ने कसौली में धन का लालच देकर मौसी-भांजे का कराया धर्म परिवर्तन करा दिया।
मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई। बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर ने पुलिस प्रशासन को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था।
वादी सुरेश पाल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने थाने में शिकायती पत्र देकर हिंदू युवती एवं उसके नाबालिग भांजे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। आरोप है दूसरे वर्ग के लोगों ने साजिश के तहत समूह बनाकर गांव में रहने वाली पंजाबी परिवार की लड़की प्रार्थना एवं उसके इकलौते भांजे का आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया दिया। इससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचीं हैं।
सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने बताया दो वर्गों से जुड़े संवेदनशील मामले में थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने नामजद कसौली निवासी सुफियान और सोनू उर्फ शादाब को 12 घंटे में अंदर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक आरोपी पकड़ से बहार है।
Trending Videos