सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gas is running out, bread is burning... parantha is heavy on the pocket

Muzaffarnagar News: हांफ रही गैस, जलने लगी रोटी...जेब पर भारी परांठा

संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gas is running out, bread is burning... parantha is heavy on the pocket
ए टू जेड कॉलोनी में इलेक्ट्रिक केटल का प्रयोग करती महिला स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई बंद होने की आंच होटल और ढाबों पर पड़ने लगी है। कुछ ढाबों पर चूल्हे पर बनने वाली रोटी एक रुपया महंगी हो गई है। जबकि आलू के पराठे पर भी 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। होटल संचालकों ने बढ़े दामों का नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप होने से शहर की रसोई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, और ढाबों पर चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है। जनपद में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण 2791 उपभोक्ता संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कुछ होटल, रेस्टोरेंट पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का पुराना स्टॉक चल रहा है। इसके चलते उन्होंने दाम नहीं बढ़ाए। जबकि उनकी ओर से हालात ऐसे ही चलने पर खाने-पीने की चीजों पर दाम बढ़ाए जाने के संकेत दिए गए हैं।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण कुछ होटल संचालकों ने कोयले को ईंधन का विकल्प बनाना शुरू कर दिया है।
कचहरी रोड पर वैष्णो भोजनालय संचालन करने वाले रवीश अग्रवाल ने बताया कि गैस की किल्लत के चलते उन्होंने भोजनालय पर कोयले से संचालित भट्ठियां रख ली हैं। रोटियां भी ऐसी ही भट्ठियों पर सेंकी जा रही है।

ए टू जेड कॉलोनी में इलेक्ट्रिक केटल का प्रयोग करती महिला स्रोत संवाद

ए टू जेड कॉलोनी में इलेक्ट्रिक केटल का प्रयोग करती महिला स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed