सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Himanshu, who set himself on fire, is undergoing treatment in Delhi.

Muzaffarnagar News: खुद को आग लगाने वाले हिमांशु का दिल्ली में चल रहा उपचार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Himanshu, who set himself on fire, is undergoing treatment in Delhi.
विज्ञापन
खतौली। गांव गंगधाड़ी निवासी हिमांशु ने दो दिन पूर्व पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले को लेकर आसपा जिलाध्यक्ष तथा अन्य लोग अधिकारियों से मिले। इस घटना में नामजद आरोपी का पुलिस चालान कर चुकी है।
Trending Videos

गांव गंगधाड़ी में गाड़ी में फूल लदवाने से मना करने हिमांशु को थप्पड़ मारा गया था। जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया था। इससे झुब्ध होकर युवक ने पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा ली थी। घटना की रिपोर्ट हिमांशु के भाई बिटटू ने दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि टिंकू उर्फ गौरव ने उसके भाई को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया था। इससे झुब्ध होकर उसने आग लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद आरोपी का चालान कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर वह पीड़ित परिवार से मिले थे। परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। पीड़ित का दिल्ली में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed