सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Posing as a CBI employee, police nab him... Moj App's brother turns out to be a barber

Muzaffarnagar News: खुद को बताता रहा सीबीआई कर्मी, पुलिस ने पकड़ा...मोज एप का भाई निकला नाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Posing as a CBI employee, police nab him... Moj App's brother turns out to be a barber
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोज ऐप के जरिये हजूरनगर गांव की इकरा को ठग ने भाई बनकर उपहार देने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। इंटर पास आरोपी मंसूर अहमद ने अपनी दसवीं पास प्रेमिका रोजी के साथ मिलकर पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली के सैलून में बाल काटने का काम करता है।
Trending Videos

शाहपुर के गांव हजूरनगर निवासी इकरा से चार अप्रैल को ऐप के माध्यम से डॉ. हिदायतुल्लाह खान नाम बताकर व्यक्ति ने बातचीत की। पीड़िता को मुंह बोली बहन बना लिया। दोनों के बीच बातचीत चलती रही। करीब सात दिन बाद आरोपी ने विदेश से कीमती उपहार भेजने की बात कही और एक युवती से भी बात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपहार कस्टम में पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये की मांग की गई। उवेश खान नाम के युवक की यूपीआई आईडी पर जमा कराए गए। कस्टम ड्यूटी के नाम पर पीड़िता से खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए व्हाट्सएप कॉल पर बात की। झांसा दिया कि उपहार में गलत सामग्री है। वीडियो कॉल के जरिए अपना आई कार्ड व पीड़िता के खिलाफ सीबीआई की तरफ से जारी किया गया फर्जी सर्च वारंट भी दिखाया।
पीड़िता से मामला निपटाने के नाम पर कई बार में पांच लाख रुपये जमा करा लिए। बीए पास पीड़िता ने शाहपुर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने रविवार को हजूरनगर गांव के पास से दो आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed