सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home Guard recruitment exam from April 25, more than 47 thousand candidates will appear

Muzaffarnagar News: 25 अप्रैल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 47 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam from April 25, more than 47 thousand candidates will appear
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन जिले में 25 से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र निर्धारित किए है। प्रत्येक पाली में 7920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में तीन दिन छह पालियों में 47520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
Trending Videos

जिला पंचायत सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को नकल-विहीन, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्टेट, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती केंद्र व्यावस्थापक द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी कैमरों को चेक कराया गया है। परीक्षा में नकल पर रोक के लिए कड़े प्रबंध किए गए है। फर्जीवाड़े की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

बैठक में एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस आब्जर्वर कृष्णगोपाल, डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास, बीएसए संदीप कुमार, केंद्र प्रभारी व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
------------
इन केंद्रों की व्यवस्थाएं की गई हैं सुचारु
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, गांधी पॉलिटेक्निक, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज पटेलनगर, जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक, कन्या इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म महाविद्यालय, एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज ए ब्लॉक, और बी- ब्लॉक, एसडी कन्या पाठशाला गांधी कॉलोनी और वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर बैठने, पेयजल, सीसीटीवी समेत अन्य व्यवस्थाओं सुचारू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed