सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SIM card is faulty, 600 consumers are not getting the corporation's message.

Muzaffarnagar News: सिम खराब, 600 उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा निगम का संदेश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
SIM card is faulty, 600 consumers are not getting the corporation's message.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को मीटर में लगे सिम की गड़बड़ी के चलते किसी भी प्रकार का संदेश नहीं मिल पा रहा। विद्युत आपूर्ति सुचारु है लेकिन जरूरी जानकारियां नहीं मिल रही है।
Trending Videos

ऊर्जा निगम की ओर से जनपद में 90 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के आवास और प्रतिष्ठान पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। निगम की ओर से जनपद में भुगतान संबंधी 1051 और बिल रिविजन संबंधी 2712 शिकायतों का निस्तारण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 600 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके स्मार्ट मीटर में लगा सिम खराब हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को प्रतिदिन उपभोग की जाने वाली बिजली की मात्रा और उसके सापेक्ष हुई बिलिंग की जानकारी भी नहीं मिल पा रही। निगम ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता में रखते हुए उपभोक्ताओं के मीटर परिवर्तित करने की तैयारी कर रहा है।

4200 उपभोक्ताओं ने एक बार भी नहीं कराया रिचार्ज

जनपद के 90 हजार प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं में से 4200 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने एक बार भी मीटर रिचार्ज नहीं कराया। उपभोक्ताओं पर करीब 42 लाख रुपये नेगेटिव बैलेंस में चल रहा है। निगम ऐसे उपभोक्ताओं की जांच के लिए तैयारी कर रहा है।
---

स्मार्ट मीटर से परिवर्तित किए जाएंगे खराब मीटर
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि उन उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिनके मीटर खराब हैं। सामान्य मीटर से लेकर किसी कारण से खराब हो चुके स्मार्ट मीटर भी परिवर्तित किये जाएंगे। इस सूची में निगम के साथ कम्यूनिकेट नहीं कर पाने वाले 600 स्मार्ट मीटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed