UP: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, मां पर चाकू से हमला, 4 साल की बेटी को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला
मुजफ्फरनगर के बसी कलां गांव में महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल किया गया और उसकी 4 साल की बेटी को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। पुलिस जांच में जुटी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी कलां में सोमवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला फिरदौस पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं चार साल की बच्ची को डुबोकर मारने की आशंका जताई गई है। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
मासूम बेटी का अपहरण कर टैंक में फेंका
घटना की सूचना रात करीब दो बजे डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घर के आंगन में रखे पानी के टैंक से महिला की चार साल की बेटी का शव बरामद हुआ। बच्ची को टैंक में डुबोकर मारने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:CBSE Board Exams: 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, मेरठ में विभिन्न केंद्रों पर गणित की परीक्षा दे रहे छात्र
तीन अन्य बच्चे भी घायल
हमले में महिला के तीन अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। दस वर्षीय शाद, आठ वर्षीय आयशा और सात वर्षीय नबिया को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
मौके पर पहुंचे एसएसपी, जांच शुरू
घटना की सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।