फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In 352 schools of the district, mothers will be taught the tricks of early education of children.

Muzaffarnagar News: जिले के 352 स्कूलों में माताओं को सिखाएंगे बच्चों की शुरुआती शिक्षा के गुर

Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
In 352 schools of the district, mothers will be taught the tricks of early education of children.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के 352 परिषदीय विद्यालयों में अब माताओं को बच्चों की शुरुआती शिक्षा और बेहतर परवरिश के गुर सिखाए जाएंगे। स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में मार्च 2027 तक हर महीने माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें तीन से छह वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। बैठकों में माताओं को घर पर खेल-खेल में बच्चों को सिखाने के तरीके, भाषा और गणित की शुरुआती समझ विकसित करने, स्वच्छता व पोषण की आदतें, कहानी और गीतों के माध्यम से सीखने तथा कक्षा एक में प्रवेश की तैयारी जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। बच्चों द्वारा सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन भी कराया जाएगा और स्थानीय सामग्री से शैक्षिक खिलौने व चार्ट तैयार करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

---------

15.84 लाख रुपये का बजट हुआ जारी
समन्वयक विनीत कुमार ने बताया कि जिले के के 352 विद्यालयों में कार्यक्रम के संचालन के लिए करीब 15.84 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, ईसीसीई एजुकेटर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर हर माह निर्धारित विषय पर बैठक आयोजित करेंगे। कार्यक्रम की निगरानी जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed