{"_id":"6a2b1089081db2129908f2c6","slug":"kavita-will-contest-the-election-from-purkaji-on-bsp-ticket-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-173365-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुरकाजी से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुरकाजी से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी कविता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से पीनना निवासी कविता का नाम अंतिम रूप से तय हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा 21 जून को होने वाले सम्मेलन में की जाएगी।
मीरापुर सीट के लिए भी प्रत्याशी का नाम जल्द ही तय किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले बसपा लगातार अपने संगठन में बदलाव कर रही है। पार्टी ने पिछले डेढ़ साल में तीन बार जिलाध्यक्ष बदले हैं। पार्टी के सर्वे के बाद ही टिकटों पर अंतिम मुहर लगेगी। पुरकाजी सुरक्षित सीट के लिए सबसे पहले नाम तय किया गया है। कविता पीनना के प्रमोद कुमार की पत्नी हैं। सरकारी नौकरियों में रहा यह परिवार पहली बार राजनीति में हाथ आजमाएगा।
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। पूरी मजबूती के साथ 2027 का चुनाव बसपा लड़ेगी।