फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Shiva's grace upon a female Kanwariya Ganesha and Kartikeya born on the Kanwar route.

Muzaffarnagar News: महिला कांवड़िये पर शिवकृपा, कांवड़ पथ पर जन्मे गणेश-कार्तिकेय

Tue, 04 Aug 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva's grace upon a female Kanwariya Ganesha and Kartikeya born on the Kanwar route.
एसएनसीयू में भर्ती जुड़वा बच्चों की जानकारी लेती सीएमएस डॉ.मुरली भास्कर। संवाद
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के नीलकंठ से कांवड़ लेकर दिल्ली के दूधेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए निकली महिला कांवड़िये पर शिवकृपा ने खुशियों का खजाना खोल दिया है। कंधे पर कांवड़ लेकर चल रही नेहा रास्ते में प्रसव पीड़ा के दौरान पति अनुराग से बिछड़ गई। पीड़ा से परेशान नहा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। एसपी संजय वर्मा के मुताबिक प्रसूता की सहमति से दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के स्वरूप नगर की नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर मुजफ्फरनगर के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। जन्म समय से पहले होने के कारण दोनों शिशुओं को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस कारण उन्हें विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया अस्पताल पहुंचे और प्रसूता का हाल जाना।
विज्ञापन




जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुरली भास्कर ने बताया कि दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी नेहा (30) पत्नी अनुराग कांवड़ लेकर लौट रही थीं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल के पास कांवड़ मार्ग पर 9:13 बजे उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सालय की इमरजेंसी में लाया गया। जांच में पता कि महिला सात माह की गर्भवती है। प्राथमिक उपचार के बाद नेहा को लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने दो बेटों को जन्म दिया। दोनों बच्चों के जन्म में दो मिनट का अंतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनआईसीयू में चल रहा दोनों बच्चों का उपचार



समय से पहले जन्म होने के कारण दोनों नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सकों ने तत्काल दोनों को एनआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार दोनों बच्चों की निगरानी कर रहे हैं और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। बताया कि प्रसूता नेहा की तबीयत भी स्थिर है।



कांवड़ यात्रा के दौरान अनुराग से बिछुड़ गई नेहा



जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली नेहा प्रसव पीड़ा के दौरान रास्ते में पति से बिछड़ गई। अनुराग का फोन स्विच ऑफ होने के कारण रविवार से दोनों में कोई संपर्क भी नहीं हो पाया। नेहा की ननद महक ने फोन पर बताया कि उसका भाई अनुराग दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता है। बाद में अनुराग को जब पता चला कि नेहा अस्पताल में भर्ती है उसने दो बच्चों को जन्म दिया है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों पति -पत्नी कांवड़ लेकर नीलकंठ से दूधेश्वर महादेव के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed