फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 04-08-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

12:20 PM, 04-Aug-2026

Meerut: कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट, हेड कांस्टेबल से भी धक्का-मुक्की, गंगाजल चोरी की दूसरी घटना

Clash Between Two Groups of Kanwariyas in Meerut, Head Constable Assaulted While Intervening

दिल्ली-दून हाईवे पर बाइक और पैदल कांवड़ियों के बीच मामूली टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल से भी अभद्रता की गई। दूसरी ओर हरिद्वार में मेरठ के एक शिवभक्त का गंगाजल चोरी हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल नए गंगाजल की व्यवस्था कर उसकी यात्रा दोबारा शुरू कराई।

 

और पढ़ें
11:42 AM, 04-Aug-2026

Baghpat: सास-बहू और जेठानी-दौरानी ने साथ उठाई कांवड़, दिया पारिवारिक एकता का संदेश

Baghpat: Mother-in-Law, Daughter-in-Law and Sisters-in-Law Complete Kanwar Yatra Together

हरियाणा के चरखी दादरी से आई तीन महिलाओं ने सास-बहू और जेठानी-दौरानी के रिश्ते को नई पहचान देते हुए एक साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक के संकल्प के साथ उन्होंने परिवार में प्रेम, सुख-शांति और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

और पढ़ें
विज्ञापन
10:55 AM, 04-Aug-2026

UP: रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में रिग्रेट तो कहीं लंबी वेटिंग, कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Saharanpur: Trains Packed Ahead of Raksha Bandhan, Long Waiting Lists Worry Passengers

रक्षाबंधन से पहले घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। बिहार, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों को अब रेलवे से त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है।

और पढ़ें
10:53 AM, 04-Aug-2026

UP: 'मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए...', युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर

Lover couple consumes poison in Saharanpur Young man dies young woman in critical condition
यूपी के सहारनपुर जिले में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। युगल के परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे थे। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जहर खाने से युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। और पढ़ें
10:47 AM, 04-Aug-2026

Baghpat: कांवड़ शिविर में शिवभक्तों को घेवर, पकोड़ी और केले का प्रसाद, गूंजे बोल बम के जयकारे

Baghpat Kanwar Camp Serves Ghevar, Pakoras and Fruits to Devotees

बागपत के गुफा मंदिर के पास लगे कांवड़ सेवा शिविर में मंगलवार सुबह शिवभक्तों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय, पेठा और केले का प्रसाद वितरित किया गया। भजनों और बोल बम के जयघोष के बीच स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह से कांवड़ियों की सेवा की।

और पढ़ें
10:46 AM, 04-Aug-2026

बागपत के कांवड़ शिविर में शिवभक्तों की सेवा, नाश्ते में घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय और केले का प्रसाद

बागपत के कांवड़ शिविर में शिवभक्तों की सेवा, नाश्ते में घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय और केले का प्रसाद और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 04-Aug-2026

सहारनपुर: हिंडन नदी का जलस्तर घटा, लेकिन खराब रास्ते से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

सहारनपुर: हिंडन नदी का जलस्तर घटा, लेकिन खराब रास्ते से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी और पढ़ें
10:36 AM, 04-Aug-2026

Meerut: सेना के जवान जॉनी की हार्ट अटैक से मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Meerut: Army Jawan Johnny Dies of Heart Attack, Cremated with Full Military Honours

मेरठ के बपारसी गांव निवासी सेना के जवान जॉनी की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। उत्तराखंड के रुद्रपुर में तैनात जवान ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार को उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

और पढ़ें
10:33 AM, 04-Aug-2026

Bijnor: गुलदार ने आठ साल के रवि को मार डाला, गन्ने के खेत में खींच ले गया था वन्यजीव, गांव सिगनी वाला में दहशत

Bijnor: 8-Year-Old Boy Killed in Leopard Attack in Signi Wala Village
बिजनौर के सिगनी वाला गांव में जंगल से लौट रहे परिवार पर गुलदार ने हमला कर आठ वर्षीय बालक रवि को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
10:18 AM, 04-Aug-2026

Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, मेट्रो व नमो भारत स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ में मंगलवार से शहर के भीतर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं 12 अगस्त तक नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed