{"_id":"69b30dbd8d9af42fbc023b06","slug":"mehalki-teacher-commits-suicide-in-kerala-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-166893-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेहलकी की शिक्षिका ने केरल में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेहलकी की शिक्षिका ने केरल में की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव मेहलकी की रहने वाली शिक्षिका सुरभि पाल ने केरल में अपने क्वार्टर में ही फंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद मृतका शिक्षिका का शव बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। मेहलकी के लोकेश कुमार की इकलौती पुत्री 29 वर्षीया सुरभि पाल की दिसंबर 2023 में शिक्षिका के पद पर केरल के जिला कन्नूर क्षेत्र के पयन्नूर में स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नियुक्ति हुई थी। शिक्षिका सुरभि पाल कुंजिमंगलम में स्थित क्वार्टर में रह रही थी।
ग्राम प्रधान नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात शिक्षिका सुरभि पाल का शव उसके क्वार्टर में फंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग केरल में पहुंचे।
बृहस्पतिवार को केरल से परिवार के लोग शव को लेकर गांव में पहुंचे। शव के गांव में पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रधान ने बताया कि परिवार में मृतका शिक्षिका सुरभि पाल बड़ी बेटी थी। एक छोटा भाई गौरव है। दोपहर के समय गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos