सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Case of extortion of Rs 50 lakh registered against BSP District Treasurer and his son

Muzaffarnagar: बसपा के जिला कोषाध्यक्ष और उनके बेटे पर 50 लाख की रंगदारी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन कुमार ने बसपा कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। गंभीर आरोपों में सुशील शर्मा और उनके बेटे हैप्पी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Muzaffarnagar: Case of extortion of Rs 50 lakh registered against BSP District Treasurer and his son
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में गोशाला रोड स्थित आरकेड फार्म के निदेशक राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार ने बसपा के जिला कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर बसपा नेता व उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जाट कॉलोनी के मूल निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र में गोशाला के पास आरकेड फार्म हाउस में रहने वाले विपिन कुमार ने एसएसपी से शिकायत की। साथ ही शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी। बताया कि 26 मार्च को दोपहर लगभग 12.40 बजे उनके फार्म हाउस पर उनके प्रबंधक अजय कुमार मौजूद थे। तभी पिछले गेट से पांच लोग फार्म हाउस में घुस आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से चार मुख्य द्वार के पास खड़े रहे जबकि रामलीला टीला निवासी सुशील शर्मा अंदर घुस आया था। आरोप है कि उसने वापस जाते समय प्रबंधक से कहा कि वह अपने मालिक से बता दे कि वह 50 लाख रुपये उनके रामलीला टीला वाले आवास पर पहुंचा दे। धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि वह उसके बेटे हैप्पी के बारे में थाना सिविल लाइन व कोतवाली में जाकर पता कर लेना। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

ये बोले बसपा नेता
बसपा नेता सुशील शर्मा का कहना है कि आरकेड फार्म हाउस को लेकर विपिन कुमार के साथ उनका न्यायालय में मामला विचाराधीन है। आरोप निराधार हैं। उन्होंने भी निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया हुआ है।

ये भी देखें...
ISI Connection: कैराना में एटीएस की ताबड़तोड़ दबिश, चार संदिग्ध युवक हिरासत में, पाकिस्तान से कनेक्शन की चर्चा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed