सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seh hollowed out the ground, the tracks caved in...vehicles were put on hold for 10 hours

Muzaffarnagar News: सेह ने खोखली की जमीन, धंस गई पटरी...10 घंटे वाहनों पर ब्रेक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Seh hollowed out the ground, the tracks caved in...vehicles were put on hold for 10 hours
क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करती जेसीबी मशीन: ग्रामीण
विज्ञापन
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच कल्लरपुर रजबहे की पटरी करीब पांच फीट धंस गई। मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर को जोड़ने वाले इस मार्ग से करीब 10 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। सिंचाई विभाग की टीम पहुंची और पटरी की मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। जांच में सामने आया कि जानवर सेह ने पटरी के नीचे सुरंग बनाकर जमीन खोखली कर दी थी।
Trending Videos




साेमवार रात करीब 12 बजे बिरालसी से लालूखेड़ी जाने वाली रजबहे की पटरी टूट गई। पटरी के बीच करीब पांच से छह फीट गहरा गड्ढा बन गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रोनी हरजीपुर बिजलीघर के पास क्षतिग्रस्त पटरी के दोनों तरफ ट्रैक्टर-ट्रॅाली आदि से रुकावट कराकर वाहनों का आवागमन रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग से पानीपत खटीमा मार्ग से सहारपुर एवं मुजफ्फनरगर के चरथावल एवं बघरा क्षेत्र में जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचें। बारिश के कारण गांवों के संपर्क मार्गों पर कीचड़ में जोखिम उठाना पड़ा।
भाकियू नेता विकास शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को मोबाइल फोन से सूचित किया। संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी भराव कर क्षतिग्रस्त पटरी को अस्थायी रूप से ठीक कराई। इसके बाद मार्ग पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।

----



बिरालसी से लालूखेड़ी तक गड्ढों में तब्दील पटरी

फोटो



बिरालसी से लालूखेड़ी मार्ग के करीब 10 किमी टुकड़े में गड्ढे बन गए हैं। ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर और हिंदू संगठन के नेता अंकुर राणा ने बताया इस मार्ग पर जिले की सीमा में सोहंजनी जाटान, पीपलहेड़ा, रोनी हरजीपुर बिजलीघर के पास, बिरालसी चौकी के पास सड़क जमीन में धंसने से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

----

तीन जिलों के करीब 20 गांवों को जोड़ती है पटरी
कल्लरपुर रजबहे की पटरी तीन जिलों के करीब 20 गांवों को जोड़ती है।बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग पर फर्राटा भरते है। दो टोल देने से बचने के लिए भारी वाहन भी इस पटरी पर नजर आते है। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर लालूखेड़ी प्लाईओवर से उतरकर वाहन मुजफ्फरनगर सोहंजनी, पीपलहेड़ा, मंगनपुर, रोनी हरजीपुर, बिरालसी, बलवाखेड़ी, पिलखनी, कान्हाहेड़ी, और सहारनपुर के नानौता, जड़ौदा पांडा, मोहन अंबेहटा, मोरा और शामली के कई गांवों कोे जाने के लिए इस पटरी का प्रयोग करते है। दरअसल इस मार्ग से जाम के झंझट नहीं रहता। करीब 10 घंटे मार्ग के अवरूद्ध होने से हजारों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

----
दो साल पहले भी टूटी थी पटरी

फोटो
छह जुलाई वर्ष 2024 को यह पटरी टूट गई थी। उस दौरान रजबहे का पानी दर्जनों खेतों में भरने से किसानों की फसलें खराब हुई थी। उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। इससे किसानों में गुस्सा हैं। लाेगाें का कहना है रजबहे में पानी कम था। इसी वजह से मामूली पानी खेतों तक पहुंच सका। इन दिनाें बारिश और तेज हवाओं के कारण किसान प्रकृति की मार झेल रहा है।
----
वर्जन:
सेह के खोखला करने से टूटी पटरी : अधिशासी अभियंता
निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया सेह जानवर द्वारा पटरी को खोखला करने के कारण पटरी क्षतिग्रस्त हुई थी। विभागीय टीम ने अलसुबह चार बजे पहुंचकर ठीक करा दिया है। वाहनों का आवागमन पूर्ववत चालू हो गया है। इस पटरी पर गड्ढों को भरवाया गया है। एसडीओ इकरार अहमद मौजूद रहे।

क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करती जेसीबी मशीन: ग्रामीण

क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करती जेसीबी मशीन: ग्रामीण

क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करती जेसीबी मशीन: ग्रामीण

क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करती जेसीबी मशीन: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed