सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger against the police, the bullion market remained closed for three hours.

Muzaffarnagar News: पुलिस के खिलाफ गुस्सा, तीन घंटे बंद रहा सराफा बाजार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Anger against the police, the bullion market remained closed for three hours.
सराफा बाजार में धरने पर बैठे व्यापारियों के बीच पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं सांसद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर के मुकदमे में दो युवा सराफा व्यापारियों के पकड़े जाने के मामले में व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। विरोध में शहर के सराफा बाजार की दुकानें बंद कर धरना दिया। तीन घंटे बाजार बंद रहे। सपा सांसद हरेंद्र मलिक और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व्यापारियों के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस दोनों को घर से पकड़कर ले गई और झूठे मुकदमे में फंसा दिया।
Trending Videos

सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार सुबह के समय सराफा बाजार में अपनी दुकानें बंद कर बाजार में धरना दिया। व्यापारियों का कहना था कि व्यापारी तुषार व वंश को पुलिस शनिवार की रात घर से अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले दोनों को पकड़े जाने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं। बाद में शाहपुर के जंगल से गिरफ्तार दर्शाकर गैंगस्टर एक्ट के मामले में चालान कर दिया। आरोप लगाया कि लगभग एक साल पहले भी दोनों को दुकान पर काम करते समय पुलिस ले गई थी।
सपा सांसद हरेंद्र मलिक, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे। व्यापारियों को निराकरण कराने का आश्वासन दिया। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। व्यापारियों ने शहर कोतवाली प्रभारी को डीएम व एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
----
अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का मामला
शहर कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों को बताया कि एक साल पहले दोनों युवकों को विक्की त्यागी के बेटे अवैध हथियार तस्कर रक्षित त्यागी गिरोह के छह सदस्यों के साथ हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में पकड़ा था। इसी गिरोह के कुछ सदस्यों को शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है, इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें दोनों युवकों के नाम भी शामिल थे। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया है।
------
एसोसिएशन से पूछे बिना सराफा बाजार नहीं आएगी पुलिस
सांसद व राज्यमंत्री ने व्यापारियों को बताया कि किसी भी थाने की पुलिस कार्रवाई के इरादे से सराफा बाजार में नहीं जाएगी। जाने से पहले सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसके बाद ही पुलिस बाजार में पहुंचेगी।
-----
परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप
तुषार के पिता दीपक वर्मा ने कहा कि एक साल पहले उनके बेटे को काम करते समय पुलिस अपने साथ ले गई। उसके पास कोई हथियार नहीं था। वंश के पिता मनोज वर्मा ने कहा कि उनके बेटे को भी पुलिस दुकान पर काम करते समय ले गई थी। दोनों युवकों को रोहाना के जंगल से गिरफ्तार दिखाते हुए पास अवैध हथियार भी दिखा दिए। दोनों बार घर से ले जाने के वीडियो है। पुलिस गलत कार्रवाई कर रही है।
--------
पुलिस कार्रवाई से खराब हुआ भविष्य
व्यापारी पवन वर्मा, सौराज वर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, गोपाल वर्मा, राज कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, गौरव वर्मा, सुनील तायल, वीशू वर्मा व अन्य का कहना था कि पुलिस की कार्रवाई से युवा व्यापारियों का भविष्य खराब हुआ है। पुलिस ने दोनों युवा व्यापारियों से गलत तरह से अवैध हथियार बरामद होना दिखाया है।

सराफा बाजार में धरने पर बैठे व्यापारियों के बीच पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं सांसद

सराफा बाजार में धरने पर बैठे व्यापारियों के बीच पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed