{"_id":"69d95b10d37d1e63430d246d","slug":"samso-ran-to-save-his-lifedeath-chased-him-out-of-the-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-168985-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिंदगी बचाने दौड़ पड़ा समसो...गांव से खदेड़ दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिंदगी बचाने दौड़ पड़ा समसो...गांव से खदेड़ दी मौत
विज्ञापन
पुरकाजी के गांव झबरपुर में स्कूल में एकत्र ग्रामीण व बच्चों के अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
उमेश पुरी
पुरकाजी। गांव समसो...समय सुबह सवा आठ बजे। रोज की तरह ग्रामीण अपने-अपने काम की तैयारियों में जुटे थे। मुख्य मार्ग से स्कूल की वैन गुजरी। कुछ ही पल बाद बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी।
चालक ने शोर मचाया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वैन से बच्चों को निकलवाया। पानी और रेत से किसी तरह वैन की आग बुझाई। ग्रामीणों के हौंसले से यहां बड़ा हादसा टल गया।
गांव झबरपुर के आशीष एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन सुबह के समय आग को गोला बनी। कोई बड़ा हादसा हो पाता इससे पहले ही गांव के लोगों ने चालक के साथ मिलकर मामला संभाल लिया। वैन में बैठे छात्र-छात्राओं के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
एंबुलेंस के न पहुंचने पर पीड़ितों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ा। स्कूल से पांच सौ मीटर पहले ही यह हादसा हुआ। गांव के लोगों का कहना था कि यदि बच्चों को समय पर बाहर न निकाला जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। इंटेलिजेंस विभाग के योगेंद्र कुमार ने घटना की जांच की।
nतीन बार हादसे, नहीं बदली गई वैन : नीटू, मनीष, लोकेश, मुलायम सिंह, अमन, सचिन आदि अभिभावकों ने बताया कि स्कूल वैन की हालत बेहद खराब है।
वैन में पहले भी दो बार हादसे हो चुके हैं। कई बार स्कूल संचालक से वैन बदलने के लिए कहा जा चुका है। मगर वह वैन नहीं बदल रहे हैं।
Trending Videos