{"_id":"69d93dd3f3703326a5064656","slug":"up-retired-clerk-lived-with-daughter-s-dead-body-for-3-months-in-meerut-then-went-missing-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में 2 माह तक बेटी के शव के साथ रहता रहा रिटायर्ड क्लर्क, फिर हो गया लापता, स्कूल टीचर थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में 2 माह तक बेटी के शव के साथ रहता रहा रिटायर्ड क्लर्क, फिर हो गया लापता, स्कूल टीचर थी युवती
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: सदर बाजार के तेली मोहल्ले में रिटायर्ड क्लर्क उदय भानु विश्वास अपनी बेटी प्रियंका के शव के साथ अक्तूबर से दिसंबर रहता रहा। दिसंबर में घर पर ताला लगाकर चला गया। बॉडी के ऊपर नल खोल रखा था, जिससे दुर्गंध न उठे। जैसे ही पानी बहना बंद हुआ, तो दुर्गंध उठने लगी।
प्रियंका की फाइल फोटो और जानकारी देता उसका परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के सदर तेली मोहल्ले में बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड क्लर्क उदय भानु विश्वास (76) अपनी बेटी प्रियंका विश्वास (33) के शव के साथ करीब दो महीने तक घर में ही रहता रहा। 15 दिसंबर को आरोपी घर का ताला लगाकर गायब हो गया। शुक्रवार शाम प्रियंका के चचेरे भाई सुब्रतो ने उदय भानु को दिल्ली रोड पर चाय पीते हुए देखा था। इसके बाद सुब्रतो से पूछताछ की गई तो उसकी करतूत सामने आ गई।
Trending Videos
सदर थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में उदय भानु विश्वास लंबे समय से अपने परिवार के साथ रहते थे। उदय भानु यूपी बोर्ड से क्लर्क के पद से रिटायर्ड हैं। उदय की पत्नी शर्मिष्ठा विश्वास की 13 साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शर्मिष्ठा ने सुसाइड किया था। इनकी बेटी प्रियंका एक निजी स्कूलों में शिक्षिका थी। सितंबर में प्रियंका को पीलिया हुआ था। बीमार होने के बाद उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि अक्तूबर में प्रियंका की मौत हो गई थी। 15 दिसंबर को उदय भानु घर पर ताला लगाकर चला गया था। शुक्रवार को प्रियंका के चचेरे भाई सुब्रतो ने उदय को दिल्ली रोड पर एक खोखे के पास के पास बैठे देखा। परिजन आरोपी को लेकर घर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। परिजनों ने आरोपी से प्रियंका के बारे में जानकारी की। इस पर आरोपी पूरे परिवार को बहकाता रहा।
परिजनों के अनुसार आरोपी कभी बेटी को देहरादून तो कभी गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती होने की बात करता रहा। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर उदय भानु ने बताया कि बेटी का शव कमरे के अंदर है। उसने इस दौरान किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी और बॉडी पर पानी चलाकर छोड़ दिया था। एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रियंका की मौत कैसे हुई, पूरा मामला क्या है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ये सब स्पष्ट होगा।
दुर्गंध छिपाने के लिए अपनाया अजीब तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शव के ऊपर घर का पानी लगातार बहने दिया था, ताकि दुर्गंध बाहर न फैल सके। साथ ही उसने शव के ऊपर गंदगी का ढेर भी लगा रखा था, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शव के ऊपर घर का पानी लगातार बहने दिया था, ताकि दुर्गंध बाहर न फैल सके। साथ ही उसने शव के ऊपर गंदगी का ढेर भी लगा रखा था, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
मानसिक स्थिति पर भी उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद मोहल्ले में दहशत और हैरानी का माहौल है। लोग आरोपी की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई पिता ऐसा कैसे कर सकता है।
ये भी देखें...
UP: 16 साल 2 माह की मोनालिसा से की शादी, जानें कितनी है फरमान की उम्र; जांच में सामने आईं कई चौंकाने वाली बात
इस घटना के सामने आने के बाद मोहल्ले में दहशत और हैरानी का माहौल है। लोग आरोपी की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई पिता ऐसा कैसे कर सकता है।
ये भी देखें...
UP: 16 साल 2 माह की मोनालिसा से की शादी, जानें कितनी है फरमान की उम्र; जांच में सामने आईं कई चौंकाने वाली बात