{"_id":"69d91ebf018c124bf0007dcf","slug":"baghpat-son-did-wrong-with-mother-after-drinking-alcohol-beat-her-when-she-protested-arrested-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बेटे ने शराब पीकर बुजुर्ग मां से किया दुष्कर्म, बोला- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बेटे ने शराब पीकर बुजुर्ग मां से किया दुष्कर्म, बोला- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा; गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
खेकड़ा निवासी बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि चार महीने पहले उसके साथ बेटे ने दुष्कर्म किया था। अब उसने फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की है। पुलिस ने मां के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बेटे जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मां के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय महिला ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा जितेंद्र विवाहित है। उसकी पत्नी दिसंबर 2025 में अपने मायके गई हुई थी। वह घर में अकेली थी। आरोपी बेटा जितेंद्र नशे में धुत होकर आया और उसके साथ हाथापाई करते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि किसी को बताएगी तो जान से मार दूंगा। बुजुर्ग महिला ने परिवार की इज्जत और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को एक बार फिर जितेंद्र नशे में धुत होकर आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। घटना से आहत और भयभीत महिला ने तत्काल पुलिस को कॉल कर दिया।
जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, मां की हालत गंभीर, दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, मां की हालत गंभीर, दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा