{"_id":"69d92d68a09735502a084648","slug":"baghpat-naresh-tikait-went-to-the-police-station-and-got-the-young-man-who-made-indecent-remarks-on-rakesh-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को नरेश टिकैत ने थाने जाकर छुड़वाया, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को नरेश टिकैत ने थाने जाकर छुड़वाया, ये है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
बासौली गांव के युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी की थी। भाकियू पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था। माफी मांगने पर नरेश टिकैत ने छुड़वा दिया।
कार्यकर्ताओं के साथ रमाला थाने पहुंचे भाकियू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर टिप्पणी करने वाले बासौली के युवक को पुलिस ने शिकायत मिलने पर हिरासत में लिया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत खुद रमाला थाने में पहुंच गए। वहां युवक ने माफी मांगी तो उसको थाने से छुड़वा दिया गया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।
Trending Videos
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर बासौली के युवक ने शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसको देखकर भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता भड़क गए। शुक्रवार शाम को रमाला थाने में जाकर हंगामा किया तो पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रमाला थाने में पहुंच गए। युवक ने सभी कार्यकर्ताओं और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी भाषा का प्रयोग न करने की बात कही। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें माफ करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते। कार्यकर्ताओं से भी युवक को माफ करने की अपील की। इसके बाद उसे थाने से छोड़ा गया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदीप धामा, इंद्रपाल, हरेंद्र दांगी, धीरज राठी, अक्षय तोमर आदि मौजूद रहे।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, मां की हालत गंभीर, दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, मां की हालत गंभीर, दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा