{"_id":"69d95ffa1fa20d69f502aaba","slug":"138-lakh-voters-drop-from-district-rolls-baraut-sees-highest-number-of-deletions-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-149846-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में कम हो गए 1.38 लाख वोटर, बड़ौत में सबसे ज्यादा कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में कम हो गए 1.38 लाख वोटर, बड़ौत में सबसे ज्यादा कटे
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की तीनों विधानसभा सीटों बागपत, बड़ौत और छपरौली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची से 1.38 लाख वोट कम हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक 49,625 वोट बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में घटे हैं। अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को कलक्ट्रेट और सभी बूथों पर प्रदर्शित की गई, जहां मतदाताओं ने अपने नाम देखे।
पहले जिले की तीनों विधानसभा में 9,76,798 वोटर थे। एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करने के बाद 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 7,99,449 वोटर बचे। इसके बाद आपत्तियां मांगी गईं और उन वोटरों को नोटिस जारी किए जिनके परिजनों के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिले, नाम व पता समेत अन्य जानकारी ठीक नहीं थी।
ऐसे 2,26,277 वोट थे, जिनके पास नोटिस भेजे गए। इनमें से जितने वोटरों ने कागज जमा कराए, उनका नाम सूची में शामिल किया गया। इस तरह अब जारी की गई सूची में 8,38,375 वोटर हो गए। अब एसआईआर की प्रक्रिया खत्म हो गई और सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करके ही वोट बन सकेंगे।
-इस तरह रही स्थिति
एसआईआर के दौरान जिले में एक लाख 719 वोटर ऐसे मिले हैं, जो अन्य जगहों पर जाकर रहने लगे हैं और वहां पर वोट बनवा लिया। 12,507 वोटर डुप्लीकेट मिले और 23,654 वोटर मृतक मिले। ऐसे भी काफी मतदाता मिले, जिनके किसी भी परिजन के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल नहीं थे और उनके पास वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।
-बागपत विधानसभा में 44,611 वोट कट गए
बागपत विधानसभा में 3,30,635 वोटर थे। अब 44,611 वोट कट गए तो 2,86,024 वोटर रह गए हैं। यहां एक हजार पुरुष वोटरों के सापेक्ष 833 महिला वोटर हैं। इस विधानसभा में पुरुषों के मुकाबले सबसे ज्यादा महिला वोटर हैं।
-बड़ौत विधानसभा में 49,625 वोट कम हो गए
बड़ौत विधानसभा में 3,08,896 वोटर थे। अब 49,625 वोट कटने पर 2,59,271 वोटर रह गए हैं। यहां एक हजार पुरुष वोटरों के सापेक्ष 802 महिला वोटर हैं।
-छपरौली विधानसभा में कम हुए 44,197 वोट
छपरौली विधानसभा में 3,37,277 वोटर थे। अब 44,197 वोट कटने पर 2,93,080 वोटर रह गए। यहां एक हजार पुरुष वोटरों के सापेक्ष 785 महिला वोटर हैं। इस विधानसभा में पुरुषों के मुकाबले सबसे कम महिला वोटर हैं।
--
मतदाता सूची देखने के लिए बूथों पर पहुंचे वोटर
बागपत। जिले के सभी बूथों पर शुक्रवार सुबह ही मतदाता सूची चस्पा कर दी गई। सूची में नाम देखने के लिए वोटर पहुंचे और बीएलओ ने उनको सूची दिखाई। वहीं कई लोगों के नाम सूची में नहीं मिले।
जिले के बूथों पर निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। सुबह दस बजे से ही बीएलओ बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सिसाना गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लोगों ने पहुंचकर सूची में नाम देखे। सिसाना गांव में 212 लोगों की वोट काटी गई है। वहीं बागपत के जैन इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर 18 लोगों की वोट कटी तो यमुना इंटर कॉलेज में भी 25 से अधिक लोगों की वोट कटी। सूची देखने पहुंचे लोगों ने अपना नाम नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट रोड स्थित भजन विहार काॅलोनी निवासी संजय रुहेला, मोनू को भी सूची में नाम नहीं मिला। इनके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, रटौल, बालैनी, खेकड़ा, बड़ौत, दोघट, छपरौली व बिनौली के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोगों ने सूची में नाम देखा।
--
एसआईआर का कार्य समाप्त हो गया है। अब वोट बनवाने के लिए किसी पर वैद्य कागज है तो वह सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा बूथों पर वोट बनवाने का कोई अभियान चुनाव आयोग के आदेश पर चलेगा तो तब भी ऑफ लाइन फार्म भरा जा सकता है। -विनीत उपाध्याय, एडीएम
Trending Videos