सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naresh Tikait secured the release of a young man from the police station who had made comments Naresh Tikait secured the release of a young man from the police station who had made comments about Rakesh Tikait.about Rakesh Tikait.

Baghpat News: राकेश टिकैत पर टिप्पणी करने वाले युवक को नरेश टिकैत ने थाने से छुड़वाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Naresh Tikait secured the release of a young man from the police station who had made comments Naresh Tikait secured the release of a young man from the police station who had made comments about Rakesh Tikait.about Rakesh Tikait.
विज्ञापन
रमाला(बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर टिप्पणी करने वाले बासौली के युवक को पुलिस ने शिकायत मिलने पर हिरासत में लिया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत खुद रमाला थाने में पहुंच गए। वहां युवक ने माफी मांगी तो उसको थाने से छुड़वा दिया गया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।
Trending Videos

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर बासौली के युवक ने शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसको देखकर भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता भड़क गए। शुक्रवार शाम को रमाला थाने में जाकर हंगामा किया तो पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रमाला थाने में पहुंच गए। युवक ने सभी कार्यकर्ताओं और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगते हुए भविष्य में आगे ऐसी भाषा का प्रयोग न करने की बात कही। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें माफ करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते। कार्यकर्ताओं से भी युवक को माफ करने की अपील की। इसके बाद उसे थाने से छोड़ा गया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदीप धामा, इंद्रपाल, हरेंद्र दांगी, धीरज राठी, अक्षय तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed