सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A mother filed an FIR accusing her son of rape.

Baghpat News: मां ने बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A mother filed an FIR accusing her son of rape.
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। एक गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर दिसंबर 2025 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार शाम को दोबारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बेटे जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

साठ वर्षीय महिला ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसका बेटा शादीशुदा है। दिसंबर 2025 में घर में कोई नहीं था। बेटे की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। वह घर में अकेली थी, तभी बेटे ने शराब के नशे में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवार की इज्जत और जान से मारने की धमकी के कारण तब वह चुप रही। बृहस्पतिवार शाम फिर बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस से आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही महिला के अदालत में बयान दर्ज कराए गए। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed