सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muzaffarnagar: Youth posted in Merchant Navy in Iran dies, mother's condition critical

Muzaffarnagar: ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, मां की हालत गंभीर, दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 10 Apr 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मर्चेंट नेवी में तैनात मोहन कश्यप की बाइक डंपर से टकरा गई। घायल मां व बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां मोहन को मृत घोषित कर दिया गया। मोहन छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

Muzaffarnagar: Youth posted in Merchant Navy in Iran dies, mother's condition critical
मोहन कश्यप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बागपत निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी मोहन कश्यप (24) की बाइक डंपर से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार मोहन व उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी पर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद माता को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
Trending Videos

बागपत जनपद के गांव इदरीशपुर निवासी मोहन कश्यप (24) मर्चेंट नेवी में ईरान में तैनात था। वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शुक्रवार को अपनी माता मुकेश (43) को दवाई दिलाने के लिए शामली चिकित्सक के यहां आया था। दवाई लेने के बाद मां-बेटा बाइक से अपने गांव लोट रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फुगाना थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। इस घटना में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चालक डंपर सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। 
 

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी माता को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवार शोक में डूबा है। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

चार भाइयों में सबसे बड़ा था मोहन
पुलिस ने बताया कि मोहन कश्यप मर्चेंट नेवी में कर्मचारी था। उसकी तैनाती ईरान में थी। करीब ड़ेढ़ वर्ष पहले उसकी नौसेना में नौकरी लगी थी। मोहन के पिता शिव नारायण सीमेंट की ईंट बनाने का काम करते हैं। परिवार में चार भाई हैं, जिनमें सबसे बड़ा मोहन था। छोटा भाई आकाश, ऋतिक व अक्षय हैं। तीनों छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मोहन की अभी तक शादी नहीं हुई थी। मृतक अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए।

ये भी देखें...
UP: आतंकी कनेक्शन में बिजनौर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था पाक हैंडलर का गुर्गा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed