{"_id":"69d9041f551ee7d4a30c741d","slug":"up-two-suspects-arrested-from-bijnor-in-terrorist-connection-pak-handler-s-henchman-was-planning-to-escape-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आतंकी कनेक्शन में बिजनौर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था पाक हैंडलर का गुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आतंकी कनेक्शन में बिजनौर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था पाक हैंडलर का गुर्गा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: सऊदी अरब में रहने वाले मेरठ निवासी आकिब से इन दो आरोपियों के तार जुड़ रहे थे। जांच की गई तो इन दोनों पर संशय गहरा गया। इसके बाद आरोपियों उवैद और जलाल हैदर उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं विदेश में बैठे तीन संदिग्धों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध उवैद और जलाल हैदर उर्फ समीर को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उवैद पाकिस्तानी हैंडलर से बात करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। मगर पुलिस ने इससे पहले ही दबोच लिया। साथ ही सऊदी में रहने वाले मेरठ निवासी आकिब, मैजुल और आजाद का लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
Trending Videos
23 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया। इंस्टाग्राम के जरिए की गई वीडियो कॉल में सऊदी में बैठा मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब, दक्षिण अफ्रीका में रहने वाला मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मेरठ और उवैद निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात शामिल हुए। इस वीडियो कॉल में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद बिजनौर के थाना नांगल में आकिब, मैजुल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद, मैजुल और आकिब का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल आजाद सऊदी अरब में रहता है।
बताया कि उवैद मलिक तीन साल पहले गुजरात में सैलून पर काम करने गया, जहां उसकी मुलाकात जलाल हैदर से हुई। जलाल हैदर ने उसकी पहचान मैजुल और आकिब से कराई। पुलिस की पूछताछ में उवैद ने बताया कि आकिब इंस्टाग्राम के जरिए भड़काऊ और हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए प्रेरित करता था।
ये भी देखें...
UP: पाकिस्तानी कनेक्शन के शक में एटीएस ने मुफ्ती जाकिर को किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली ये आपत्तिजनक सामग्री
ये भी देखें...
UP: पाकिस्तानी कनेक्शन के शक में एटीएस ने मुफ्ती जाकिर को किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली ये आपत्तिजनक सामग्री