सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Former DGC's son committed suicide by shooting himself, body was taken out by breaking the door

Muzaffarnagar: पूर्व डीजीसी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर निकाला शव, ये वजह आई सामने

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 15 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व डीजीसी स्व. चौधरी चंद्रपाल सिंह का छह माह पहले निधन हो गया था। उनका बेटा विवेक डिप्रेशन में चल रहा था। इसकी कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Muzaffarnagar: Former DGC's son committed suicide by shooting himself, body was taken out by breaking the door
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई मंडी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर पूर्व डीजीसी स्व. चौधरी चंद्रपाल सिंह सिरोही के बेटे विवेक (38) ने डिप्रेशन में घर पर ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनकी माता मंजू देवी (68) घर में दूसरे कमरे में काम कर रही थी। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ली है।

Trending Videos

जनपद शामली के गांव ढिढाली के मूल निवासी पूर्व डीजीसी पिछले 25 साल से यहां पर अपने परिवार के साथ रहते थे। लगभग छह माह पहले उनका निधन हो गया था। उनके दो बेटे विनीत व विवेक तथा एक बेटी है। तीनों में विवेक सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनका बड़ा बेटा विनीत दवाई की कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी सरकारी शिक्षिका है। छोटा बेटा विवेक फिलहाल कोई काम नहीं करता था। दोपहर में बड़ा बेटा व पुत्रवधू अपने काम से गए थे। घर पर पूर्व डीजीसी की पत्नी व छोटा बेटा विवेक था।
 

पुलिस के अनुसार, दोपहर में पूर्व डीजीसी की पत्नी घर के काम कर रही थीं। विवेक अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी गई।
 

मंडी पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। पूर्व डीजीसी का बड़ा बेटा व पुत्रवधू भी पहुंचे। आसपास रहने वाले लोग मौके पर एकत्र हो गए। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि युवक ने कमरा बंद कर खुदकुशी की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ लिया था।
 

कमरे में बंदूक पड़ी मिली थी। बंदूक व एक खोखा कारतूस कब्जे में लिया है। युवक डिप्रेशन में चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। 
शाम के समय भोपा रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक, बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागाी, सुरेंद्र मलिक, प्रवीण जावला, पूर्व डीजीसी यशपाल सिंह, सपा नेता राकेश शर्मा, सोमपाल भाटी, राम मेहर राठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed