Muzaffarnagar: रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व प्रधान का शव, तीन दिन से थे लापता, कई पहलुओं पर जांच
मुजफ्फरनगर के नागल क्षेत्र में भलस्वा ईसापुर के पूर्व ग्राम प्रधान राकेश पुंडीर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद नागल क्षेत्र के भलस्वा ईसापुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राकेश पुंडीर का शव रविवार देर शाम बडूली रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
तीन दिन से थे लापता
जानकारी के अनुसार भलस्वा ईसापुर निवासी राकेश पुंडीर (65) गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे। उनकी पत्नी भी एक कार्यकाल में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। परिजनों के अनुसार राकेश पुंडीर शुक्रवार से बिना बताए घर से लापता थे। उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बिजली पर बढ़ी सियासी तकरार, मंत्री ने दी चेतावनी, मुख्य अभियंता बोले- पीछे हटने का रिकॉर्ड नहीं
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बडूली रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान राकेश पुंडीर के रूप में कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच
जांच अधिकारी मनेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है, लेकिन मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि राकेश पुंडीर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उनके दो बेटे हैं और पारिवारिक संबंध भी सामान्य नहीं बताए जा रहे हैं। पुलिस इन तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।