फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Friend pulled down the shop shutter; tailor with a girl was caught red-hand

Muzaffarnagar: दोस्त बंद कर गया दुकान का शटर, अंदर दर्जी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 13 Aug 2026 06:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 13 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

जानसठ कोतवाली क्षेत्र में दूसरे समुदाय के टेलर ने किशोरी को दुकान में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Friend pulled down the shop shutter; tailor with a girl was caught red-hand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के टेलर ने अपनी दुकान में बंद करके किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसे पता चला कि गांव में एक टेलर ने उसकी 15 वर्षीया बेटी को अपनी दुकान में बंद करके रखा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचा तो शटर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को टेलर और किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने टेलर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपना पुराना टॉप टेलर की दुकान पर ठीक कराने आई थी। टेलर ने पैसों का लालच दिया। इसके बाद टेलर का दोस्त अदनान बाहर से दुकान का शटर बंद करके ताला लगाकर चला गया।
 
विज्ञापन

किशोरी का आरोप था कि टेलर ने उसके साथ जबरदस्ती गलत हरकत की। पुलिस ने आरोपी टेलर फिरोज व साथी अदनान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed