UP: घर आते-जाते दोस्त की पत्नी से बढ़ी नजदीकियां, विरोध करने पर रची साजिश, ट्यूबवैल पर बुलाकर दी खौफनाक मौत
मुजफ्फरनगर के शाहजुड्डी गांव निवासी रोहित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंध के विवाद में राहुल ने रोहित को ट्यूबवेल पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी निवासी 26 वर्षीय रोहित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार रोहित की हत्या उसके ही दोस्त और सोरम निवासी कथित पशु चिकित्सक राहुल ने की थी। आरोपी के मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध थे और इसी को लेकर चल रहे विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।
20 जून को घर से बुलाकर ले गया था आरोपी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 20 जून को रोहित अपने घर से राहुल के बुलाने पर उससे मिलने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन 21 जून को रोहित का शव गांव शाहजुड्डी के जंगल में पड़ा मिला था।
यह भी पढ़ें: UP: रेलवे स्टेशन-बस अड्डों से तलाशे जाते थे मजदूर, कारखाने में रोज सिसकती रही बंधुआ जिंदगी, ये है पूरा मामला
परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
मृतक के पिता मेहर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राहुल और उसके साथियों के खिलाफ हत्या कर शव फेंककर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
देर रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धनायन मार्ग स्थित सोरम पुलिया की ओर से फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घर आने-जाने के दौरान बढ़ीं नजदीकियां
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पशुओं का उपचार करने के सिलसिले में रोहित के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी रोहित की पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जब रोहित को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद रहने लगा।
शराब पिलाकर दबाया गला
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल ने 20 जून की रात रोहित को ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया ताकि मामला छिपाया जा सके।
एसएसपी ने बताया कि मामले में आरोपी का चालान कर दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की साजिश और शव ठिकाने लगाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।