{"_id":"69b45d77448e39f99c0134da","slug":"muzaffarnagar-nawazuddin-siddiqui-stood-in-line-to-get-the-documents-done-at-the-registry-office-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रजिस्ट्री कार्यालय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लाइन में लगकर कराए बैनामे, प्रशंसकों ने ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रजिस्ट्री कार्यालय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लाइन में लगकर कराए बैनामे, प्रशंसकों ने ली सेल्फी
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सार
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक दिन पहले ही बुढ़ाना में दो बैनामे कराए थे, जबकि शुक्रवार को पांच और बैनामे कराए गए। रजिस्ट्री कार्यालय के अफसर व कर्मचारियों के साथ ही आम आदमी भी उनके साथ फोटो लेने को आतुर दिखा।
रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की पर खड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि की शेष पांच रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली हैं। यह भूमि उनके दिवंगत पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर वर्ष 2014 में अनुबंधित की गई थी।
Trending Videos
रजिस्ट्री की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को दो बैनामों के साथ शुरू हुई थी और शुक्रवार को शेष पांच बैनामे पूरे किए गए। इस दौरान उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी उप निबंधक कार्यालय में उनके साथ रहे। फैजुद्दीन ने बताया कि उनके पिता के इंतकाल के बाद अब इस भूमि का बैनामा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर कराया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते के समय भूमि की पूरी राशि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ही विक्रेताओं, महेश जैन और अभिषेक जैन आदि को भेजी थी। नवाजुद्दीन और उनके भाई तभी से इस कृषि भूमि पर काश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलने पहुंचे प्रशंसक
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलने और सेल्फी लेने के लिए दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसक उनसे बात करने और फोटो खिंचवाने को आतुर दिखे। सिद्दीकी ने अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद वह अपनी कार से रवाना हो गए। उधर, उप निबंधक पंकज कुमार जैन के परिवार ने भी फोटो खिंचवाए।

ब्लाइंड बाबू और तुम्बाड टू पर भरोसा
भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ब्लाइंड बाबू और मैं एक्टर नहीं हूं, पर काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सेक्शन 108 और फरार भी उनकी आने वाली परियोजनाओं में से हैं। फैजुद्दीन सिद्दीकी ने तुम्बाड टू का भी जिक्र किया। ये सभी फिल्में जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगी।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दबिश देने गई दो थानों की पुलिस पर हमला, धक्कामुक्की व पथराव कर आरोपी को भगाया, 27 पर रिपोर्ट