{"_id":"635a7309281cd94bbe5dd79a","slug":"muzaffarnagar-nephew-going-to-aunt-s-house-on-bhaiya-dooj-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar : भैया दूज पर बुआ के घर जा रहे भतीजे की हादसे में मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar : भैया दूज पर बुआ के घर जा रहे भतीजे की हादसे में मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
Thu, 27 Oct 2022 05:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Oct 2022 05:31 PM IST
सार
भैया दूज पर बाइक पर सवार होकर बुआ के घर जा रहे भतीजे की हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने हेलमेट भी पहना था लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहमार मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भैया दूज पर बाइक पर सवार होकर बुआ के घर जा रहे भतीजे की हादसे में मौत हो गई। गंग नहर पटरी पर जौली के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के गांव खेड़ी कुरैश निवासी नितिन (25) बाइक पर सवार होकर भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलमावाला में अपनी बुआ कुसुम के यहां टीका कराने जा रहा था। जौली के निकट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही नितिन की मौत हो गई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिवार में पिता मंगल सेन, माता संतोष, भाई रविंदर, प्रविंदर, अंशु, हरविंदर, और बहन पूजा का रोते-रोते बुरा हाल था। नितिन सब भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक भी अपने दो बच्चों के साथ जानसठ क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में अपनी बहन के यहां भैया दूज पर टीका कराने जा रहा था। मृतक के भाई रविंद्र ने उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी कार चालक नितिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
भाई ने दिया था हेलमेट
कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि नितिन का हेलमेट भी टूट गया। नितिन ने हेलमेट पहना हुआ था। मृतक के भाई अंशू ने बताया कि उसने अपने भाई को बाइक पर बैठने से पहले हेलमेट थमाया था।