फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Police Constable Suraj Singh Som Dies After Prolonged Illness in Noida Hospital

Muzaffarnagar: हापुड़ में तैनात आरक्षी सूरज सिंह सोम की बीमारी से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 15 Aug 2026 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

 मुजफ्फरनगर में हापुड़ में तैनात यूपी पुलिस के आरक्षी सूरज सिंह सोम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 33 वर्षीय सूरज सिंह ने शुक्रवार रात नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से रतनपुरी गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
UP Police Constable Suraj Singh Som Dies After Prolonged Illness in Noida Hospital
सूरज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में हापुड़ में तैनात यूपी पुलिस के आरक्षी सूरज सिंह सोम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 33 वर्षीय सूरज सिंह ने शुक्रवार रात नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से रतनपुरी गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी निवासी थे सूरज सिंह
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी निवासी सूरज सिंह सोम यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह विक्रम सिंह के पुत्र थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हापुड़ में चल रही थी। महज 33 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर से परिजन और ग्रामीण गमगीन हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था बीमारी का इलाज
बताया गया कि सूरज सिंह दिमाग के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उनका उपचार मसूरी स्थित वेलेन्टिस कैंसर अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूरज सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवा पुलिसकर्मी की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed