सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Notorious Vicky Tyagi's son Rakshit and his associate arrested in encounter

UP: कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा गैंगस्टर रक्षित और उसका साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार, ऑनलाइन बेचते थे पिस्टल

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सार

गैंगस्टर रक्षित त्यागी और उसके साथी मेरठ निवासी ऋतिक त्यागी के साथ पुलिस की संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हुए हैं। इनके पास से चार पिस्टल, दो तमंचे और कार बरामद हुई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत आसपास के जिलों में इनका गैंग सक्रिय है। 

Muzaffarnagar: Notorious Vicky Tyagi's son Rakshit and his associate arrested in encounter
गिरफ्तार रक्षित त्यागी और ऋतिक त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस की कुख्यात विक्की त्यागी के गैंगस्टर बेटे रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष व उसके साथी मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव भूनी निवासी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू के साथ संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। कुख्यात का बेटा पिस्टलों की बड़े स्तर पर सोशल मीडिया पर खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का सरगना है। दोनों आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने आए थे। सिविल लाइन थाने में दर्ज एक मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने चार पिस्टल, दो तमंचे व बिना नंबर की एक कार बरामद की।
Trending Videos

 

एसपी सिटी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिना नंबर की कार सवार दो आरोपियों को मुठभेड़ में रविवार देर रात पैर में गोली लगी हालत में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रक्षित कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा है। उसकी मां मीनू त्यागी चिह्नित माफिया है। गिरफ्तार आरोपी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कई साल से पिस्टल खरीद फरोख्त का काम कर रहा था। पूर्व में उसके गैंग के कई सदस्य मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों में पकड़े जा चुके हैं। 26 जनवरी को उसके गिरोह के तीन सदस्य साकेत निवासी हर्ष त्यागी, ब्रह्मपुरी निवासी अर्जुन त्यागी व इंद्रा कॉलोनी निवासी अर्पित सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए थे। उनसे पिस्टल बरामद किए गए थे।
 

आरोपियों से मिले मोबाइल में रक्षित के बारे में डाटा मिला था। आरोपियों ने बताया था कि बरामद अवैध हथियार उन्होंने रक्षित से खरीदे थे। वह इंदौर से पिस्टल खरीद कर बेचता है। अब से पहले मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों में पिस्टलों की खरीद फरोख्त के मामले में जब भी आरोपी पकड़े गए, तभी कुख्यात के बेटे का नाम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सामने आया।
रक्षित चरथावल थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में रंगदारी व सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न थानों में एक दर्जन व उसके साथी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। अभी और जानकारी की जा रही है। कई साल बाद वह पकड़ा गया है। अब से पहले वह सरेंडर होकर जेल गया था। गिरोह के सदस्यों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उनकी संपत्ति का पता लगाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 

लोकेशन बदलता था आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को कुख्यात के बेटे की तलाश थी। यह जानकारी होने के बाद वह लोकेशन बदल कर रहता था। कभी उसकी लोकेशन चंडीगढ़ तो कभी देहरादून, बागपत मेरठ व हिमाचल आती थी। रविवार देर रात वह अपने साथी के साथ हथियारों की सप्लाई देने आया था। इससे पहले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

वर्चस्व की लड़ाई लड़ने वालों को बेचते थे पिस्टल
एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह वर्चस्व की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को पिस्टल बेचने का काम करता है। कई बार तो इस गिरोह के सदस्यों व खुद कुख्यात के बेटे ने जाकर फायरिंग की। जिन लोगों की आपस में रंजिश चल रही है, वे ऐसे लोगों को भी पिस्टल बेचने का काम करते हैं।
 

सोशल मीडिया पर बेचते थे पिस्टल
यह गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिस्टल व अन्य हथियार दिखाकर बेचने का काम करता है। सोशल मीडिया पर अपने संपर्क बनाते हैं। इस गिरोह के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी की जा रही है। इस गिरोह के सदस्य अधिकांश 20 से 30 साल की आयु वाले हैं।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी पीटीआई ने जहर खाकर जान दी, जेब से मिला ढाई पेज का सुसाइड नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed