{"_id":"69a5ed213c222de8790db6d0","slug":"sports-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-166334-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: क्रिकगिरी चैंप्स ने आरपीएल राइडर्स को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: क्रिकगिरी चैंप्स ने आरपीएल राइडर्स को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच में क्रिकगिरी चैंप्स ने आरपीएल राइडर्स को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला बल्लेबाजों के दबदबे और अंत तक रोमांच से भरा रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए विहान जटराणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएल राइडर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। सिद्धार्थ यादव ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकगिरी चैंप्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। विहान जटराणा ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सत्यम ने 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 215 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। विहान जट राणा को क्रिकगिरि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फाइटर ऑफ द मैच का खिताब सत्यम को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक संजय शर्मा ने प्रदान किया।
उधर, दूसरे मैच में सिल्वरटन पैंथर्स ने वसुंधरा सुपर किंग्स को 51 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। शिवम शर्मा ने 30 और संदीप तोमर ने 29 रन का योगदान दिया। जवाब में वसुंधरा सुपर किंग्स 15.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। अनिमेष चौधरी ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। सिल्वरटन पैंथर्स के शिवम शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। शांतनु ने भी 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रीनिवास यादव ने शिवम शर्मा को दिया गया, जबकि अनिमेष चौधरी को बृजनंदन त्यागी ने फाइटर ऑफ द मैच चुना।
Trending Videos