सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Three accused including son of Thakur Puran Singh granted bail

Muzaffarnagar: ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीन आरोपियों को जमानत, पढ़ें- क्या था मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में हुए विवाद के मामले में किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीन आरोपियों को अदालत ने जमानत दे दी।

Muzaffarnagar: Three accused including son of Thakur Puran Singh granted bail
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में हुए विवाद के मामले में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीन आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

Trending Videos

पुलिस ने अदालत को बताया कि वादी पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच सुलहनामा हो गया है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में लगी जानलेवा हमले की धारा को हटा दिया और अपनी रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: मकान के सामने भौंकर रहा था कुत्ता, गुस्साए युवक ने पटककर मार डाला, पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज

तीन आरोपियों को मिली जमानत
सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई हुई। अदालत ने ठाकुर पूरण सिंह के बेटे नंदू उर्फ विजय प्रताप के अलावा आरोपी रवि और अनिकेश की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

क्या था मामला
नसीरपुर गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दुष्यंत कश्यप पर हमला कर दिया गया था। पीड़ित की मां ओमवती ने किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रवि, नंदू उर्फ विजय प्रताप और अनिकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों पक्षों ने 14 मार्च को पंचायत बुलाने का एलान किया था, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। बाद में सिसौली में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समझौता कराया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों का भी शांतिभंग की आशंका में चालान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed