सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notices were issued to 17 health workers, including six doctors who were found absent.

Muzaffarnagar News: अनुपस्थित मिले छह चिकित्सक सहित 17 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Notices were issued to 17 health workers, including six doctors who were found absent.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल के निरीक्षण में छह चिकित्सक सहित 17 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है।
Trending Videos

सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के तैनाती स्थल पर मौजूद न रहने की शिकायत सीएमओ को मिल रही थी। इसके बाद सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया के निर्देश पर एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने सीएचसी चरथावल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना दिए 17 स्वास्थ्य कर्मी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इनमें छह चिकित्सक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया नोटिस
एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि अनुपस्थित मिलने पर अंजुलिका शर्मा स्टाफ नर्स, एआरओ अभिनव गौतम, प्रमोद एलए, हिमांशु त्यागी और प्रमोद कुमार आरबीएसके, मीनाक्षी एनसीडी, जितेंद्र कुमार एनसीडी, मीनू चौधरी, नीलू स्टाफ नर्स को नोटिस दिया गया है। बताया कि डॉ.हर्षिता, यज्ञ नारायण, जितेंद्र कुमार एनसीडी, डॉ.निशांत त्यागी एनसीडी, डॉ.अल्तमश आरबीएसके, डॉ.असजद हुसैन मेडिकल ऑफिसर, डॉ.श्रेया त्यागी डेंटिस्ट का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed