{"_id":"6a830543a296781ff50c6b03","slug":"permission-for-teej-festival-fair-at-town-hall-cancelled-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-178466-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: टाउन हॉल में तीज महोत्सव मेले की अनुमति निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: टाउन हॉल में तीज महोत्सव मेले की अनुमति निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टाउनहॉल मैदान में लगने वाले तीज महोत्सव मेले की अनुमति को निरस्त कर दिया गया। कार्यवाहक ईओ की ओर से जारी पत्र में अनुमति निरस्त करने का कारण मैदान में समय पूर्व झूले लगाए जाने को बताया गया है।
कृष्णापुरी निवासी मेला ठेकेदार कुंवर सैन की ओर से 15 से 22 अगस्त तक टाउनहॉल मैदान में स्वतंत्रता दिवस व तीज महोत्सव मेला लगाए जाने की अनुमति पालिका से मांगी गई थी। निर्धारित शुल्क जमाकर ठेकेदार की ओर से मैदान में झूले आदि लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
सोमवार को कार्यवाहक ईओ डॉ. अन्नु चौधरी की ओर से पत्र जारी कर मेला लगाए जाने की अनुमति निरस्त करने की बात कही गई। ठेकेदार को जारी पत्र में कहा गया कि अनुमति पत्र जारी नहीं किया गया था, केवल धनराशि जमा कराई गई थी। अनुमति से पूर्व ही मेले के आयोजन के लिए 14 अगस्त को ही झूले आदि लगा दिए गए थे। ईओ पवन कुमार का कहना है कि चेयरपर्सन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कुछ सभासदों की ओर से मैदान छोटा होने की बातें कहते हुए भीड़ अधिक जुटने पर दुर्घटना की आशंका जताई गई थी। चेयरपर्सन को लिखे गए पत्र में वार्ड सभासद राजीव शर्मा, सीमा जैन, देवेश कौशिक, राखी, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम एवं कुसुम लता के हस्ताक्षर हैं।