{"_id":"6a2daf109ace00f35c04c070","slug":"police-are-empty-handed-in-the-cattle-theft-case-scanning-cctv-footage-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-173470-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पशु लूट के मामले में हाथ खाली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पशु लूट के मामले में हाथ खाली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतौली। गांव रसूलपुर कैलोरा के जंगल में कृषि भूमि पर बनाए गए घेर में पशुपालक तथा उसके पुत्र को बंधक बनाकर पांच नकाबपोश बदमाश पांच पशु पिकअप गाड़ी में लाद कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। पुलिस को डकैती की घटना में शामिल बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।
गांव रसूलपुर कैलोरा निवासी सुखपाल ने पलड़ी मार्ग पर अपने खेत में घेर बना रखा है। इसमें वह दुधारु पशु पालता है। घेर में सुखपाल तथा उसका पुत्र उमंग घेर में सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे गाड़ी से आए नकाबपोश पांच बदमाश दीवार फांद कर घेर में घुस आए थे।
बदमाशों ने हथियारों के बल पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर चारपाई पर डाल दिया था। करीब एक घंटे के बाद बदमाशों ने एक पिकअप गाड़ी मंगवाई। आधा घंटे में उनके घेर में बंधी दुधारू दो भैंस, दो कटड़े तथा एक कटिया पिकअप गाड़ी में लाद कर भाग गए। घेर में बदमाश करीब डेढ़ घंटा तक रहे। बदमाश पशुपालक के पुत्र का मोबाइल फोन भी ले गए थे।
विज्ञापन
सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस की दो टीम लगी हुई है। घटना के दौरान कितने मोबाइल फोन किस टॉवर से चल रहे थे। इन सब की डिटेल मंगवाई गई है। दो तीन संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली है। जिस पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।