{"_id":"6a383665fea4b46da8053f1e","slug":"rld-sounds-the-bugle-for-2027-plans-to-establish-points-of-contact-in-every-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-174138-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रालोद ने बजाया 2027 का बिगुल, प्रत्येक गांव से जोड़ेंगे संपर्क सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रालोद ने बजाया 2027 का बिगुल, प्रत्येक गांव से जोड़ेंगे संपर्क सूत्र
विज्ञापन
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते वक्ता : स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की सभा में मिशन 2027 का बिगुल बजाया गया। संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। चुनावों की तैयारियों को गति देने पर भी चर्चा की गई। प्रत्येक गांव के संपर्क सूत्र को केंद्रीय कार्यालय से जोड़ने का निर्णय लिया।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक में टीम आरएलडी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अंबरीश त्यागी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि टीम आरएलडी को मुख्य संगठन के सहयोगी के रूप में प्रत्येक गांव और वार्ड तक सक्रिय किया जाएगा। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह का संदेश और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की योजना है।
चुनावी प्रबंधन को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए टीम आरएलडी की भूमिका मजबूत की जाएगी। प्रत्येक गांव में संपर्क सूत्र नियुक्त होंगे ताकि सीधा संवाद स्थापित हो सके।
विज्ञापन
जिला स्तर पर मजबूत समिति बनाकर संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने संगठन की मजबूती को समय की आवश्यकता बताया।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर हर गांव और हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने को कहा। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने पिछले चुनाव में टीम आरएलडी के प्रभावी कार्य का अनुभव साझा किया।
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, सुप्रिया पाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, खतौली चेयरमैन हाजी शाहनवाज, जानसठ चेयरमैन आबिद, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सुधीर भारतीय, अजीत राठी और कृष्णपाल राठी मौजूद रहे।