{"_id":"6a4c11839d607e48b103264e","slug":"sahdev-alias-pappu-had-left-the-village-and-was-staying-in-shamli-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-175238-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सहदेव उर्फ पप्पू ने छोड़ दिया था गांव, शामली में ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सहदेव उर्फ पप्पू ने छोड़ दिया था गांव, शामली में ठिकाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मांडी के राजबीर हत्याकांड में नाम आने के बाद सहदेव उर्फ पप्पू ने गांव छोड़ दिया था। वह अपने परिवार के साथ शामली में रह रहा था। गांव में उसका आना जाना भी कम था।
-- --
मृत्युदंड के समर्थन में लिखी रुलिंग
अदालत ने दोषियों को मृत्युदंड देने की वजह को विभिन्न चर्चित मामलों की रूलिंग के माध्यम से लिखा। महेश बनाम मध्य प्रदेश, बंटू बनाम उत्तर प्रदेश केस में लिखा है कि अपर्याप्त सजा देने के प्रति अनुचित सहानुभूति न्याय व्यवस्था को और अधिक नुकसान पहुंचाएगी। कानून की प्रभावशीलता में जनता का विश्वास कमजोर होगा।
-- --
यह दाखिल की गई रूलिंग
माछी सिंह बनाम पंजाब राज्य
बच्चन सिंह बनाम पंजाब
निर्मल सिंह बनाम हरियाणा
धनंजय चटर्जी बनाम वेस्ट बंगाल
शंकर लाल बनाम तमिलनाडु
त्रिवेणी बेन बनाम गुजरात
मुकेश बनाम दिल्ली राज्य
पुरुषोत्तम दशरथ बोराटे बनाम महाराष्ट्र राज्य
-- -- -
कोमल न्याय से प्रत्याशियों में जाएगा गलत संदेश
अदालत ने कहा कि चुनाव लड़ रहे लोगों के बीच भय का वातावरण पैदा करने के लिए राजबीर की गोली मारकर हत्या की गई। अगर सॉफ्ट जस्टिस यानी कोमल न्याय किया गया तो ईमानदार प्रत्याशियों के बीच गलत संदेश जाएगा। हत्या पाश्विक तरीके से पांच गोली मारकर की गई। अपराध विरल से विरलतम है। यह न्याय संगत भी है कि अपनी करनी का वैसा ही फल मिलना चाहिए। अदालत ने कहा कि दोनों दोषियों में दया का भाव दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दोना फैक्टरी प्रकरण के बाद घर पर लटका ताला
मुजफ्फरनगर। राजबीर सिंह की हत्या की प्राथमिकी उसके बेटे प्रदीप कुमार ने लिखवाई थी। पिछले महीने मांडी की दोना फैक्टरी के प्रकरण में पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था और वह इन दिनों मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। उसका बेटा अंकित पलवल जेल में है। राजबीर सिंह का दूसरा बेटा विपिन साजिश के मुकदमे में वांछित है। सोमवार को मांडी स्थित घर पर ताला लटका रहा। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा बचाव पक्ष
फांसी की सजा के फैसले को चुनौती देने के लिए बचाव पक्ष अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। 30 दिन में दोषियों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपील दाखिल करनी होगी। बचाव पक्ष ने कहा कि वह हाईकोर्ट जाएंगे।