{"_id":"6a6ba0d9ada4b566580a796d","slug":"six-members-of-a-gang-of-thieves-arrested-two-injured-in-an-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-177088-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चोर गिरोह के 6 बदमाश पकड़े, मुठभेड़ में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चोर गिरोह के 6 बदमाश पकड़े, मुठभेड़ में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना पुलिस ने हरसौली की पीएनबी शाखा में 11 जुलाई की रात में चोरी का प्रयास व पांच दिन पहले विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार किए हैं। दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। आरोपियों से पिकअप में लदा चोरी का 9 क्विंटल विद्युत तार बरामद हुआ है। एक आरोपी विद्युत विभाग का संविदा कर्मचारी बताया जा रहा हैं।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि शाहपुर पुलिस की काकड़ा से दिनकरपुर जाने वाले मार्ग पर रात में चेकिंग के दौरान पिकअप सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके चार साथियों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों की पिकअप से 9 क्विंटल चोरी का विद्युत तार बरामद हुआ।
घायल आरोपी थाना बुढ़ाना के गांव बिराल निवासी अरविंद, शाहपुर के गांव हरसौली निवासी पारुल हैं। उनके साथ बिराल निवासी मोहित, शाहपुर के गांव धनायन निवासी मनीष, गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर निवासी रईस व ताज मलिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों ने अपने साथी मोहित के साथ 11 जुलाई की रात में हरसौली पीएनबी की शाखा में चोरी का प्रयास किया था। पांच दिन पहले शाहपुर क्षेत्र में काकड़ा से दिनकरपुर जाने वाले मार्ग पर विद्युत तार लाइन से काटकर चोरी किए थे। तार चोरी करने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। आरोपियों में शामिल अरविंद, पारुल व मोहित मध्य प्रदेश में ठेके पर विद्युत लाइन बनाने का काम करते हैं।
गिरफ्तार रईस पिकअप का मालिक है। ताज मलिक कबाड़ी का काम करता है। अरविंद के खिलाफ 56, पारुल के खिलाफ 9 व मोहित के खिलाफ 9 व मनीष के खिलाफ 7, रईस व ताज मलिक के खिलाफ 2,2 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। रईस व ताज मलिक के अलावा सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए गए।
आरोपी मनीष विद्युत उप केंद्र पर संविदा कर्मचारी है। इसकी पुष्टि कराई जा रही है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। प्रेसवार्ता में शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।