सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The camel of crops, the question made me exercise my mind

Muzaffarnagar News: फसलों का ऊंट, प्रश्न ने कराई दिमागी कसरत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The camel of crops, the question made me exercise my mind
परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान करती हुईं महिला अभ्यर्थी स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 17 केंद्रों पर हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई गई। छात्रों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में कानून की धाराओं को लेकर कई प्रश्न आए। सामान्य ज्ञान में फसलों का ऊंट प्रश्न का उत्तर खोजने में खूब दिमागी कसरत करनी पड़ी।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी समय से पूर्व पहुंचे। सुबह की पाली में नौ बजे सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान मैटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। पुरुष अभ्यर्थियों के जूते और कैप उतरवा कर चेंकिंग की। महिला अभ्यर्थियों के नोचपिन, कुंडल और ब्रेसलेट उतरवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सभी अभ्यर्थियों को किसी भी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण के प्रयोग और प्रतिबंधित सामग्री को लेने जाने की सख्त हिदायत दी गई।
सहारनपुर से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आई सुषमा ने बताया कि बेटी का सपना दारोगा बनना है। पूर्व में हुई परीक्षा में फिजिकल परीक्षा में दो अंक से रह गई थी। इस बार दोनों स्तर की पूरी तैयारी की है। उम्मीद तो है इस बार सफलता हासिल होगी।
अभ्यर्थियों ने बताया की प्रश्न पत्र में गणित, रिजनिंग और हिंदी के प्रश्न आसान आए थे। सामान्यज्ञान के प्रश्न चयन का आधार बनेंगे।

परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान करती हुईं महिला अभ्यर्थी स्रोत संवाद

परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान करती हुईं महिला अभ्यर्थी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed