सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The municipality will spend Rs 486 crore on the development of the city.

Muzaffarnagar News: शहर के विकास पर 486 करोड़ रुपये खर्च करेगी नगर पालिका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The municipality will spend Rs 486 crore on the development of the city.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगर पालिका की ओर से 486 करोड़ का अनुमानित व्यय बजट तैयार किया गया है। पेयजल, पथ प्रकाश, निर्माण कार्य और कर्मचारियों के हित पर फोकस रहेगा। आगामी 28 फरवरी को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में टाउनहाल सभाकक्ष में होने वाली बैठक में 159 प्रस्तावों वाले एजेंडे पर विचार होगा।
फरवरी माह के अंतिम दिन होने जा रही बोर्ड बैठक में एक विशेष प्रस्ताव के सहारे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट के रूप में पालिका प्रशासन की आय-व्यय का अनुमानित मूल बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में पालिका 290 करोड़ रुपये की आय का बजट पेश कर रही है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में 486 करोड़ रुपये शहरी विकास पर खर्च करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई हैं। ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे टाउनहाल सभाकक्ष में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखा विभाग की ओर से तैयार आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक) की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये दर्ज की गई है, जबकि वास्तविक व्यय 1,52,49,94,023 रुपये रहा है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में आय 2,90,34,90,000 रुपये प्रस्तावित की गई है। वहीं अनुमानित व्यय 4,86,76,00,000 रुपये रखा गया है।
इस वित्तीय वर्ष में एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेष थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 70.37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवशेष रहने का अनुमान है।


विकास का आधारभूत ढांचा होगा तैयार : मीनाक्षी स्वरूप

चेयरपर्सन का कहना है कि बैठक के लिए प्रस्तुत विकास महायोजना में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करना, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों को गति देना, कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा शहर के सुंदरीकरण के लिए विशेष कार्य योजना शामिल हैं। कहा कि विकास की यह विस्तृत योजना शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed