सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   With the change in weather, stomach ailments are increasing, viral infections are taking hold

Muzaffarnagar News: मौसम में परिवर्तन के साथ बढ़ी पेट की बीमारी, जकड़ रहा वायरल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
With the change in weather, stomach ailments are increasing, viral infections are taking hold
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। मौसम में परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। पेट की बीमारी के अलावा दर्द के साथ डायरिया की शिकायत आम हो गई है। वायरल बुखार भी लोगों को शिकार बना रहा है। जिला अस्पताल ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज ऐसी परेशानियों को लेकर ही पहुंच रहे हैं।
दोपहर के समय तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। जबकि रात के समय इसका आधा रहता है। मौसम परिवर्तन एवं दिन एवं रात के तापमान में आधे का अंतर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम रहा है। खानपान में लापरवाही के चलते पेट संबंधी रोग घेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- खानपान में बरतें सावधानी, सुबह शाम की ठंड से बचें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि दिन का तापमान 25 डिग्री से ऊपर जा रहा है। लोग खानपान में लापरवाही बरत रहे हैं। रखा हुआ भोजन पेट खराब कर रहा है। महिलाएं भी फ्रिज में रखे आटे की रोटियां बनातीं हैं। जिस कारण भी पेट खराब होने का खतरा रहता है। इस मौसम में ताजा भोजन और फल का सेवन करना चाहिए। रोग प्रतिरोधक क्षमता घटना के कारण मामूली संक्रमण भी परेशानी खड़ी कर देता है। अधिक तला-भुना भोजन न करें। डायरिया आदि की शिकायत पर चिकित्सक से परामर्श लें। पेट की गड़बड़ी के साथ वायरल बुखार भी लोगों को घेर रहा है।

-- इन लक्षणों को नजरंदाज न करें
- बार-बार उल्टी और दस्त आना।
- पेट में ऐंठन, मीठा दर्द का होना।
- सिर में दर्द और शरीर का तपना।
- शरीर में अचानक कमजोरी आना।

---- इन खास बातों का रखें ख्याल
- खान-पान में साफ-सफाई।
- ताजा और पका हुआ भोजन।
- पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन।
- शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed