{"_id":"6a82ee3825d7558da208b3f2","slug":"three-gang-members-arrested-in-encounter-one-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-178445-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चोर गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चोर गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चोरी के दो मोबाइल, बिना नंबर वाली बाइक व दो तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपियों से चोरी के दो मोबाइल व बिना नंबर वाली बाइक व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
सीओ मंडी सुनील कुमार ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सहावली रोड से एटूजेड जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा तो वह पुलिस पर फायर कर बाइक को वापस मोड़ कर भागने लगे।
घेराबंदी व जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अमित विहार कूकड़ा निवासी अमर घायल हो गया। उसके दो साथियों कमल नगर अलमासपुर निवासी नीशू व अमित विहार निवासी विशेष को भागते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों से बाइक, नई मंडी क्षेत्र से चोरी किए दो मोबाइल, पुलिस पर फायर करने में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह आते-जाते लोगों से पैसे व मोबाइल छीने लेते हैं। मोबाइल चोरी भी करते हैं।
घायल आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर , जानलेवा हमला, चोरी, लूट आदि के आठ मामले नई मंडी कोतवाली में दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।