सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transformer fell in the storm and rain, trees were uprooted... six poles were broken.

Muzaffarnagar News: आंधी-बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर, पेड़ उखड़े... छह खंभे टूटे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Transformer fell in the storm and rain, trees were uprooted... six poles were broken.
ककरौली में मोरना-जानसठ मुख्य मार्ग पर तेज आंधी के कारण गिरे पेड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंधी और बारिश के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। रामपुरम में दो खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। अलग-अलग स्थानों पर बिजली के छह खंभे टूट गए। एक दर्जन आवासीय क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम अधिकारियों को आपूर्ति बहाल करने में मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो पाई। आम की फसल को नुकसान हुआ है।

बुधवार देर रात तेज हवा और बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत तार टूट गए। एक्सईएन सागर मल ने बताया कि रामपुरम में दो खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर तेज हवा के कारण नीचे गिर गया। तार खिंचने से आसपास लगे दो खंभे भी उखड़ गए। रामपुरम, योगेन्द्रपुरी, अंबा विहार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होने पर निगम कर्मियों ने ट्रांसफार्मर फिर से स्थापित कराते हुए खंभे बदलवाए। तेज हवा के कारण बुढ़ाना मोड़, शामली सड़क और सुजड़ू के समीप भी चार खंभे गिर गए। रात में ही फॉल्ट के कारण रुड़की सड़क बिजली घर से भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जबकि किदवई नगर, कृष्णापुरी, खादरवाला, खालापार, जाट कॉलोनी एवं लद्धावाला आदि क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित रही। एक्सईएन सागर मल ने बताया कि कई स्थानों पर तेज हवा के कारण आपूर्ति बाधित रही। छपार, रतनपुरी, बुढ़ाना समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

जिला चिकित्सालय में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार
मुजफ्फरनगर। तेज हवा और बारिश के चलते रुड़की सड़क बिजली घर की आपूर्ति देर रात से सुबह तक बाधित रही। आपूर्ति सुचारू होने के बाद भी बार-बार कट लगता रहा। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बार-बार बिजली जाने और जेनरेटर के हांफने पर कई बार ओपीडी में अंधेरा छा गया। जिसके चलते चिकित्सकों को टॉर्च की रोशनी में मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देने पर मजबूर होना पड़ा। सीएमएस डॉ.संजय वर्मा का कहना है कि जिला चिकित्सालय में निर्बाध आपूर्ति नहीं हो पा रही। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
----
बारिश और ओलावृष्टि से सात डिग्री लुढ़क गया पारा
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना मोड। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान सात डिग्री लुढक गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले पारा 39 डिग्री रहा था। बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिले में 26.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। किसान संजीव कुमार, मोमिन, प्रताप मलिक, भगत सिंह ने बताया बारिश का लाभ हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया बारिश के कारण गन्ना ज्वार बाजरा मक्का धान की फसलों को लाभ मिलेगा। तेज हवा के कारण बुढ़ाना मोड़ के पास मुजफ्फरनगर शाहपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ बिजली की लाइन के ऊपर गिरकर सड़क पर गिर गया। यातायात भी प्रभावित हुआ। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed