सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two Married Women Die in Muzaffarnagar: One Beaten to Death Over Dowry, Another Found Hanging

UP: मुजफ्फरनगर में दो विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक की दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या, दूसरी ने लगाई फांसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग गांवों में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामलों से सनसनी फैल गई। खानूपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रीना की पिटाई से मौत हो गई, जबकि राजपुर में रुबी का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने दोनों मामलों में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Two Married Women Die in Muzaffarnagar: One Beaten to Death Over Dowry, Another Found Hanging
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में दो अलग-अलग गांवों में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामलों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक मामले में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की कथित रूप से पिटाई कर दी गई, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। दोनों मामलों में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में 25 वर्षीय विवाहिता रीना के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शव का अंतिम संस्कार कर घर लौटे परिजन, वापस गए तो चिता के पास बैठे शख्स को देख खोया आपा, किया ये काम

राजपुर गांव में विवाहिता का शव फांसी पर मिला
दूसरी घटना जिले के राजपुर गांव की है, जहां 26 वर्षीय विवाहिता रुबी का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मायके पक्ष का आरोप है कि रुबी को भी दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed