{"_id":"69bac911847948cbbc085eb1","slug":"up-shakil-nadvi-targets-bjp-in-muzaffarnagar-alleges-politics-of-hatred-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में सपा नेता शकील नदवी का भाजपा पर निशाना, बोले-नफरत की राजनीति कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में सपा नेता शकील नदवी का भाजपा पर निशाना, बोले-नफरत की राजनीति कर रही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरनगर में सपा नेता शकील नदवी ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है, जबकि सपा आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
इफ्तार कार्यक्रम में दिया बयान
कस्बे में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम से पहले शकील नदवी ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय नफरत की राजनीति की जा रही है।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos

आपसी सौहार्द पर जोर
नदवी ने कहा कि समाज में भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखना जरूरी है और उनकी पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात दोहराई और सामाजिक एकता पर जोर दिया।
खतौली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
खतौली में भी शकील नदवी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों की राजनीति की है और उसके शासनकाल में शांति और सौहार्द बना रहा।