सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman constable duped of Rs 1 lakh

Muzaffarnagar News: महिला सिपाही से एक लाख रुपये ठगे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman constable duped of Rs 1 lakh
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में साइबर ठगी का अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से रिफंड दिलाने के नाम पर ठगों ने एक महिला सिपाही का मोबाइल हैक कर लिया। उसके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।
Trending Videos

पुलिस लाइन के सी ब्लॉक निवासी सिपाही मोनिका ने एएसपी/ सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा को दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से एक पार्सल मंगाया था, जिसे बाद में वापस कर दिया गया था। पार्सल वापस करने के बाद उसका रिफंड आना था। पीड़िता के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बताया और रिफंड की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई। कॉल के दौरान ठगों ने किसी तकनीकी प्रक्रिया के जरिए उसका मोबाइल हैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 74 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 17,506 रुपये और 2,263 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली। स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से भी 18,660 रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने संबंधित ट्रांजेक्शन के यूटीआर व रेफरेंस नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। एएसपी के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed