सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1500 couples will have mass marriage on four dates in Mandi Samiti

Pilibhit News: मंडी समिति में चार तिथियों में 1500 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
1500 couples will have mass marriage on four dates in Mandi Samiti
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति परिसर में नौ से 12 मार्च तक चार तिथियों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1500 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। शहर के नवीन मंडी स्थल में इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Trending Videos

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों का ब्याह कराया जाता है। लाभार्थी बेटी के खाते में शासन से 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। वहीं 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जा रहे हैं। नवंबर 2025 में सामूहिक विवाह योजना के तहत ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और पूरनपुर के निजी स्कूल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो हजार से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोबारा से सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन मांगे गए। फरवरी तक चार हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। शासन से 1500 शादियों का लक्ष्य भेजा गया है।
इस तिथि पर इस विधानसभा के जोड़ों का होगा विवाह
विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर और नगर पंचायत कलीनगर क्षेत्र के जोड़ों का विवाह नौ मार्च को कराया जाएगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के अमरिया ब्लॉक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक, नगर पालिका क्षेत्र, नगर पंचायत जहानाबाद क्षेत्र, नगर पंचायत गुलडिया भिंडारा क्षेत्र के जोड़ों की शादी 10 मार्च को कराई जाएगी। वहीं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र,नगर पंचायत क्षेत्र और न्यूरिया हुसैनपुर के जोड़ों का विवाह 11 मार्च को कराया जाएगा। साथ ही 12 मार्च को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत बिलसंडा क्षेत्र की शादियां होनी हैं।
--------
वर्जन:
शासन स्तर से 1500 शादियों को कराए जाने का लक्ष्य सौंपा गया है। सामूहिक शादियों के लिए किए गए आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। पात्र लोगों का इस योजना के अंतर्गत विवाह कराया जाएगा।- चंद्र मोहन विश्नोई, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed